Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिलौरा ग्रामसभा में किया स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का लोकापर्ण…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा)- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ग्रामसभा तिलोरा पहुंची यहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण सिंह नयाल जी की मूर्ति का अनावरण किया। जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा तिलौरा ग्रामसभा में मूर्ति स्थापित किए जाने की घोषणा की गई थी जिसका की आज लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित कर दिया गया है ।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है,ऐसे में हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।

 

अपने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए हम जो कुछ भी करें वह कम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं उन्होंने भगतौला ग्राम में पहुंचकर स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।कहा कि क्षेत्रीय बेटी होने के नाते वह लगातार क्षेत्र हित मे काम कर रही है।कहा कि आज राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं से लोगो को जोड़ा गया है साथ ही उन्हें लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।साथ ही कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भी राज्य को कई सौगातें प्राप्त हुई हैं।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा के विकास कार्य करने के लिए वह लगातार काम कर रही हैं।आज बुनियादी सुविधाओं से विधानसभा क्षेत्र को जोड़ा गया है।कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं है उन्हें जल्द दूर किया जाएगा ।वहीं इसके अतिरिक्त कई समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चिलवाल जी,

 

महामंत्री श्री ललित तिवारी जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री महेश नयाल जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र नयाल जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कृपाल नयाल जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री गणेश जलाल जी,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अशोक जलाल जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री अर्जुन बिष्ट जी,महामंत्री एससी मोर्चा श्री पानू आर्या जी,श्री महेश डांगी जी, सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!