Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर रीजनल पार्टी ने की विचार गोष्ठी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

टिहरी जन क्रांति के नायक स्वर्गीय श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रदेश कार्यालय में श्री देव सुमन के योगदान पर विचार गोष्ठी आयोजित की तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री देव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि श्री देव सुमन का बलिदान युगों युगों तक दमन और गुलामी के खिलाफ संघर्ष बुलंद करने की प्रेरणा देता रहेगा

 

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पार्टी प्रत्येक जिले में कम से कम एक चौक पर श्री देव सुमन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकार से मांग करेगी तथा श्री देव सुमन के नाम पर कुछ विकास योजनाएं संचालित करने के लिए भी अनुरोध करेगी इस अवसर पर प्रदेश संगठन सहसचिव राजेंद्र गुसांई ने कहा कि उत्तराखंड में प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर की किताबों मे और इंटरमीडिएट में इतिहास की किताबों में श्री देव सुमन की जीवनी को शामिल करने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सुमित थपलियाल,  कलम सिंह रावत, शशि रावत आदि तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!