Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

परिवार के दस लोगों को बेहोश कर घर से उड़ाए नकदी व जेवरात, खाने का सैंपल जांच को भेजा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा- किच्छा के भगवानपुर गांव में एक ही परिवार के दस लोगों को बेहोश करके चोर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। बाद में सभी को सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। भगवानपुर में लाभ सिंह (62) का घर है। मंगलवार को कालागढ़ व काशीपुर के तमरिया क्षेत्र से इनके रिश्तेदार आए हुए थे। मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए।

 

सुबह जब घर के सदस्य नहीं उठे तो पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो लाभ सिंह के अलावा उनकी पत्नी लक्ष्मी कौर (60), बहू सुखविन्दर कौर (24), पौत्र हरजीत सिंह (4) व पौत्री रौनक कौर (1) और कालागढ़ से आए रिश्तेदार संतोख सिंह (60), प्रिंस (14), शीला कौर (60) व काशीपुर के तमरिया गांव के सुमन कौर व सर्वजीत कौर बेहोश मिले। फौरन सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई। गृहस्वामी लाभ सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह अमृतसर गया है।

 

बताया जा रहा है कि घर से आधा तोला सोने का टीका, चांदी की पायल व बिछुए तथा 9000 की नकदी गायब मिली। बताया जा रहा है कि चोरों ने नशीली चीज से सभी को बेहोश किया है। एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि रात के खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिवारवालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!