Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से शिष्टाचार मुलाकात कर दिया ज्ञापन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सेशिष्टाचार मुलाकात कर  शिक्षकों की विभिन्न समस्या से अवगत करवाया तथा ज्ञापन दिया ।  कूटा ने  कहा कि ऐसे प्राध्यापकों को जिन्हे 10 वर्ष प्रोफेसर के रूप में पूर्ण हो गए हैं को वेतन लेवल 15 यू जी सी नियमानुसार दिया जाना चाहिए, उच्च शिक्षा उत्तराखंड में संविदा अतिथि शिक्षकों को यू जी सी नियमानुसार 57,700 प्रतिमाह दिया जाय तथा माननीय उच्च न्यायालय ने निर्णयानुसार 10 वर्ष संविदा/अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्य कर चुके शिक्षकों को नियमतीकरण के लिए शासनादेश जारी किया जाय।

 

कूटा ने कहा कि उच्च शिक्षा उत्तराखंड के वेकेशन स्टाफ को पूर्व में दी जा रही ग्रीष्म तथा शीत अवकाश 60 दिन किया जाय अथवा अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति 31दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए। कुटा  ने पुरानी पेंशन स्कीम प्रारंभ करने का अनुरोध भी किया। शहर की सड़कों के गड्डे भरवाने के आदेश करने का भी अनुरोध किया ।कुटा ने मां नंदा सुनंदा का चित्र विधान सभा अध्यक्ष को भेट किया । कूटा शिष्टमंडल में अध्यक्ष , प्रो.ललित तिवारी तथा महासचिव डॉ विजय कुमार  बीजेपी नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट ,उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट  इत्यादि शिष्टमंडल में सम्मिलित रहें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!