Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

दुर्गा बिहार, छतरपुर में दो किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- दुर्गा बिहार, छतरपुर क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से दो किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग का किया शिलान्यास, निरन्तर विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने का कार्य कर रहे विधायक शिव अरोरा ने दुर्गा बिहार को दो किलोमीटर रोड का निर्माण कार्य समर्पित किया, विधायक शिव अरोरा का कहना है कि क्षेत्र के कोने कोने तक विकास कार्यो को पहुचाने के लिये हम प्रतिबंध है और जिसको हमने कर के भी दिखाया है,

 

निश्चित रूप से इन विकास कार्यो का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है और जहां पहले रोडो की स्थिति ठीक नही होती थी अब तेज गति से विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं, उन्होंने कहा रुद्रपुर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नही रहने वाला है हम पूरी ईमानदारी के साथ जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं, जिससे सम्रग क्षेत्र का विकास तेज गति से हो सके, इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश भट्ट, सरवन सिंह, रूप सिंह रावत, नीकु,किरण भट्ट, शालू दुबे, तारा बिष्ट, अंजिली बिष्ट , राजेश भाटी, रेणु चंद, लता, प्रियंका राजपूत व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!