Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी हिंसा: युवक के पेट में किसी ने धारदार हथियार से किया था वार, एसटीएच में चला इलाज; 17 दिन बाद मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में उपद्रव के दिन घायल हुए युवक की 17वें दिन सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पेट में किसी ने धारदार हथियार से वार किया गया था। उसकी आंतें बाहर आ गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नई बस्ती ताज मस्जिद निवासी अलबशर (18) पुत्र अब्दुल माजिद सब्जी का ठेला लगाता था। अलबशर के चाचा मो. नाजिम निवासी नई बस्ती लाइन नंबर 16 ने बताया कि उपद्रव के दिन आठ फरवरी को अलबशर रोज की तरह ठेला लेकर घर आ रहा था।

रात करीब आठ बजे परिवार को सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 लाल मस्जिद के पास अलबशर गिरा पड़ा है। उसका पेट फटा हुआ है। आंतें बाहर आ गई हैं। कहा कि सूचना पर पहुंचे अलबशर के पिता अब्दुल माजिद बेटे को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि अलबशर के पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया था। 17 दिन चले इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में अलबशर के कई ऑपरेशन हुए। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। अलबशर का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

सोमवार को डॉक्टरों के पेनल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अलबशर के घर में उसके माता-पिता, बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। वह सब्जी बेचकर घर का खर्चा चलाता था। उसके पिता लोहे की अलमारी बनाने का काम करते हैं। युवक के चाचा मोहम्मद नाजिम ने बताया कि अलबशर को किसने मारा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!