Breaking News

घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल

हल्द्वानी हिंसा: पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा मामले में इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सलमान खान कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था, इसका भी पुलिस पता लगा रहा है। बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है। हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ करेज (साहस) के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। वह हैदराबाद यूथ करेज नाम से एनजीओ भी संचालित करता है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में जब उपद्रव हुआ। उसके बाद सलमान खान बनभूलपुरा वालों के लिए फंड एकत्र कर रहा है। उसने अपने इंस्टाग्राम में कई वीडियो डाले हैं,

जिनमें वह मारे गए लोगों को शहीद कहता है। यहां वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। इसमें मलिक के बगीचे में मदरसा तोड़ते हुए जेसीबी दिख रही है। साथ ही बगल में जली हुई जेसीबी दिख रही हैं। इस पर एक्शन-रिएक्शन लिखा है।  इसके अलावा भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वह पैसों से भरे बैग से बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटता दिख रहा है। पुलिस ने सलमान खान से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!