काशीपुर -(सुनील शर्मा) गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब बाबा सुरेंद्र सिंह दिल्ली वालों के दिशा अनुसार स्थानीय बड़े गुरुद्वारे में खालसा फाउंडेशन पंजाबी महासभा के संयुक्त प्रयासों से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कौडे और लखविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से कैंप का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया कैंप के दौरान बताया गया। कि थेलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों के लिए संगठन के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। और रक्तदान शिविर में खालसा फाउंडेशन पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारे से जुड़े श्रद्धालुओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Skip to content











