रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी कीड़े पड़ी दाल, कुमाऊं कमिश्नर ने बंद करवाया रेस्टोरेंट, दिए निर्देश…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल के एक रेस्टोरेंट में गंदगी और खाने में कॉकरोच मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भड़क गए। उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई और रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। मल्लीताल क्षेत्र के गाड़ीपड़ाव स्थित रेस्टोरेंट में गंदगी और खाने में कॉकरोच मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भड़क गए। उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई और रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए।

साथ ही खड़ी बाजार, गाड़ीपड़ाव, गोलघर, पंत पार्क, डीएसए पार्किंग आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुमाऊं आयुक्त मल्लीताल पहुंचे। उन्होंने गाड़ीपड़ाव क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी देख उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को जमकर फटकार लगाई।

भोजन के निरीक्षण में दाल में तैरते कीड़े और कटी हुई सब्जी में कॉकरोज देख आयुक्त भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। संचालक फराह खान के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ ही रेस्टोरेंट से आटे और पनीर के सैंपल भी भरे गए। इस मौके पर ईओ राहुल आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!