Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने वार्ड वासियों के साथ शामिल होकर सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर 40 मटकोटा फॉर्म टीडीसी कालोनी के बूथ नंबर 161 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सभी वार्ड वासियों के साथ शामिल होकर सुनी। श्री मोदी ने अपने मन की बात सामने रखते हुए कहा कि वर्ष के अंतिम दिवस पर आज का यह 108 वां एपिसोड काफी महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति ने 108 अंक का बहुत महत्व माना गया है। संत महापुरुषों के आगे सम्मान स्वरूप 108 लिखा जाता है। रुद्राक्ष माला में 108 मोती होते हैं। वही जरुरतमंद लोगों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा जीवनदायक साबित होती है। श्री मोदी ने कहा वर्ष 2023 भारत वर्ष के लिए काफी सौभाग्य शाली रहा है। इस वर्ष देश के महान वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक रोवर उतारा। वही देश ने सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक तरक्की की।

 

विश्व में मंडी के बावजूद देश की अर्थ व्यवस्था लगातार प्रगति के पाठ पर अग्रसर रही। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण भी इसी वर्ष तेजी से प्रारंभ हुआ और आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम की प्रतिमा विधि विधान से मंदिर में स्थापित की जायेगी। यह पल युगों युगों तक अविस्मरणीय रहेगा। श्री मोदी ने सभी देश वासियों से अपील की कि नए वर्ष में सभी एक जुट होकर देश व समाज के विकास में अपना पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा वह हमेशा नारी शक्ति को वंदन करते रहे हैं।

 

श्री मोदी समस्त देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, अभय कुमार, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, अनिल कुमार, भगत सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, दीपक, ठाकुर सिंह, दीवान सिंह, मोहित सिंह, भगवान दास, अखिलेश कुमार, शारदा देवी, मानी देवी, सुमन शाह, राकेश कुमार, ममता जीना, राधा देवी, माया, अजीत, जगदम्बा, ब्रजेश, अभिषेक, आयुष, कुलदीप चौहान, सुभाष, राज कोली, सन्नी पासवान व अमित गौड़ आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!