Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

(हल्द्वानी) नैनीताल रोड पर चलेगा अतिक्रमण अभियान, चिन्हित निर्माण को स्वयं तोड़ने के लिए मोहलत 7 दिन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी दिन प्रति दिन बढ़ रही जाम की दिक्कत से हल्द्वानी शहर जूझ रहा है, शहर को अब इस मुश्किल से निजात दिलाने के लिये प्रशासन ने अपनी तय्यारी शुरू कर दी है शहर के सबसे व्यस्त नैनीताल रोड पर मंगलपड़ाव से रोडवेज़ बस अड्डे तक सड़कों के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गयी है। जिसके लिए 2 चरणों मे बिग प्लान तैयार किया गया है। नैनीताल बरेली रोड पर 29 दिसंबर 2022 से शहर के सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही शुरू कर दी गई है, इस कार्यवाही के दौरान अस्थाई निर्माण हटाए गए हैं और सड़क के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक सीमा का निर्धारण भी किया जा चुका है।

इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम करना, जाम लगने की समस्या का समाधान करना है,
प्रस्तावित कार्यवाही: चौड़ीकरण की सीमा में आने वाले पेड़ों को तत्काल काटने की कार्यवाही,मंगल पड़ाव से बॉम्बे क्रोकरी तक सड़क के दोनों तरफ 10-10 मीटर डामर रोड और दो-दो मीटर नाला और उसके ऊपर फुटपाथ निर्माण के लिए जगह चिन्हित की जाएगी।

दूसरे चरण में बॉम्बे क्रोकरी से बस अड्डे तक सड़क के दोनों तरफ पहले चरण के मानक के तर्ज पर चिन्हिकरण किया जाए, और चिन्हित निर्माण को स्वयं तोड़ने के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा।

 कार्य का उद्देश्यः-

  1. यातायात सुगम करना।
  2. सिंधी चौराहे के Bottle नेक को चौड़ा करना।
  3. जाम लगाने की समस्या का समाधान करना।

 

 

वर्तमान परिस्थितिः-

  1. मंगल पड़ाव से नीचे और बस अड्डे से ऊपर की ओर उपलब्ध रोड की चौड़ाई के सापेक्ष मंगल पड़ाव से बस अड्डे तक रोड की चौड़ाई कम होने तथा स्थाई / अस्थाई निर्माण / अतिक्रमण होने से मार्ग आवश्यकता से काफी कम चौड़ी है।

 

प्रस्तावित कार्यवाहीः-

प्रथम चरण-

  1. मंगल पडाव से बॉम्बे क्रॉकरी तक रोड के माध्य से दोनों तरफ 10-10 मीटर डामर रोड तथा 2-2 मीटर नाला तथा उसके ऊपर फुटपाथ निर्माण के लिए चिन्हित किया जाए।
  2. जहाँ अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटाया गया है वहाँ तत्काल मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रारम्भ किया जाए।
  3. चिन्हीकरण की लाईन में यूटिलिटी शिफ्ट करने का कार्य तत्काल प्रारम्भ किया जाए।
  4. चौड़ीकरण की सीमा में आने वाले पेड़ों को भी तत्काल काटने की कार्यवाही की जाए।
  5. जन सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए निर्माण की कार्यवाही रात्रि के समय किया जाए।

 

द्वितीय चरणः-

  1. बॉम्बे क्रॉकरी से बस अड्डे तक दोनों तरफ प्रथम चरण के मानक के अनुसार ही चिन्हीकरण कर मौके पर मार्किंग किया जाए। चिन्हित निर्माण को स्वयं तोड़ने के लिए 07 दिन का समय दिया जाए।
  2. उक्त कार्यवाही के दौरान यूटिलिटी शिफ्ट करने की कार्यवाही कर ली जाए।
  3. मार्ग चौड़ीकरण की सीमा में आने वाले राजकीय, सार्वजनिक, धार्मिक परिसंपत्तियों को उचित तरीके से शिफ्ट करने / चिन्हित सीमा से बाहर करने की कार्यवाही की जाए।

 

उक्त समस्त कार्य निश्चित समय सीमा के अंदर यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुऐ स्मार्ट कार्य संस्कृति से किया जाए। कार्यवाही एवं निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा, सुगम तथा सुरक्षित यातायात का पर्याप्त प्रबन्ध किया जाए।

 

 

चिन्हित परिसम्पत्तियों को नोटिस दिये जाने की कार्यवाही नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी तथा अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से की जायेगी। निर्धारित तिथि के अन्दर प्राप्त दावे / आपत्तियों का निस्तारण नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी, संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी एवं अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। सुरक्षा के समस्त प्रबन्ध पुलिस विभाग द्वारा किया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!