रुद्रपुर – ( शादाब हुसैन) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह पटेल ने निगम पार्षद सुरेश गोरी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया इस अवसर पर उन्होंने बूथ स्तर और न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूती पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर को मजबूत करेंगे तभी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सफलता मिलेगी बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान विजय यादव मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, नंदकिशोर, गंगवार, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, हरीश जोशी, संजय कुमार, जय सिंह, कमल सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Skip to content











