Breaking News

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा किया गया साइबर थाने का निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन )  उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार महोदय द्वारा रुद्रपुर स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि देश में साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसे रोकना पुलिस के लिए चुनौती है। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए ही कुमाऊं में स्पेशल थाना खोला गया है। महोदय द्वारा बताया गया  कि साइबर क्राइम का शिकार हुए  कोई भी व्यक्ति साइबर थाने में अपनी रिपोर्ट दे सकता है। महोदय द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया व निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण  व सिडकुल एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!