Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

पिछले 03 माह से गुजरात से लापता युवक को पौड़ी पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुयी कि एक युवक काफी दिनों से गैराज रोड़ कोटद्वार में लावारिस हालत में घूम रहा है जो मानसिक रुप से कमजोर प्रतीत हो रहा है।

 

इस सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त युवक को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाया गया व्यक्ति का नाम पता पूछा लेकिन मानसिक रुप से कमजोर होने के कारण अपना नाम पता स्पष्ट भी नही बता पा रहा था। पुलिस टीम ने गर्म कपड़े पहनाकर व खाना खिलाकर अपनेपन का एहसास दिलाकर पूछताछ की गयी

 

तो उसने अपना नाम पीयूष अक्षत शाह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री सुरेन्द्र शाह निवासी- बालाजी होम वेसु गांव, जिला सूरत गुजरात बताया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से परिजनों से सम्पर्क किया गया जिसके फलस्वरुप दिनांक 13.12.2023 को पीयूष अक्षत शाह को उसकी माता परीशाह के सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने बेटे को सकुशुल पाकर उसकी मां द्वारा पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!