Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति तेजी से बढ़ायेंः मुख्य विकास अधिकारी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, कृषि और उद्यान विभाग को कम वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के चलते स्पष्टीकरण जारी किया गया

 

तथा जिन विभागों की खर्च प्रगति 70 प्रतिशत से कम है उनको चेतावनी जारी की गयी है। उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग को कृषि एवं काश्तकारों से संबंधित योजनाओं का तेजी से और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये तथा प्रगति को संतोषजनक करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को भी अपने-अपने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं

 

उनका तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये उन्होंने दूसरे ऐसे विभागों को जितना खर्च 70 प्रतिशत से कम है चेतावनी जारी करते हुए खर्च की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!