Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

यहाँ शिक्षा विभाग के कर्मचारी के सीने उतरा चाकू, हालत गंभीर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।  हल्द्वानी के काठगोदाम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी और हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ज्योलीकोट निवासी विक्रम सिंह काठगोदाम में परिवार समेत रहते हैं। वह ओखलकांडा के माध्यमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं। उनकी पत्नी अर्चना काठगोदाम में न्यू टैक्सी स्टैंड के सामने खाने के होटल का संचालन करती है। शुक्रवार रात विक्रम और अर्चना होटल पर बैठे थे। अर्चना ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक शराब की बोतल लेकर दुकान पर आए। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया और शराब की बोतल टेबल पर रख दी। विक्रम ने युवकों से शराब पीने के लिए मना किया तो विवाद हो गया। इनमें एक युवक ने वापस आने की धमकी देकर होटल से रुकने के लिए कहा और एक और युवक के साथ चाकू लेकर आया। इस बीच हुई गहमागहमी के बाद युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया जिससे विक्रम गिर पड़ा।

 

 

इसके बाद चारों आरोपी अपने वाहन से बैठकर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन और आसपास के लोग लहूलुहान विक्रम को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उपस्थित लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी भी खंगाले। बताया जा रहा है कि चारों युवकों में से एक अक्सर दुकान पर आता था। सभी युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

 

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!