Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना की महत्व खेल का भी है-रेखा आर्या…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- खेल मंत्री रेखा आर्या “दून एथलेटिक्स एसोसिएशन”के 75 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर दून स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान खेल मंत्री ने एसोसिएशन को अपने शानदार 75 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वहीं साथ ही इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट किया।साथ ही वहीं इस अवसर पर उपस्थित समस्त स्कूलों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया,जिनमे विजय प्राप्त करने वाले स्कूलों को खेल मंत्री ने सम्मानित किया।छात्रो को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने उन्हें खेल के प्रति आगे बढ़ने को कहा।कहा कि जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व आज खेल का भी है ,

आज खेल हमे वह सब उपलब्ध करा रहा है जिसकी हम कल्पना करते हैं।साथ ही कहा कि खेल से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वहीं खेल हमे जीवन मे अनुशासन और टीम भावना सिखाता है। खेल मंत्री ने एसोसिएशन की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप लोगों ने इस संस्था को आज इस मुकाम पर लाने के लिए जितना संघर्ष किया और प्रदेश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदकों से विभूषित किया उसके पीछे आप सभी की मेहनत है।

मुझे लगता है की कम से कम दो पीढ़ियां तो इसमें लग ही गई है। इसे इतनी ऊँचाई दीजिए कि यह अगली आने वाली पीढ़ियों के सपनों को साकार करने में यह महत्वपूर्ण सिद्ध हो। साथ ही कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हमारे युवाओं में खेल के प्रति जो समर्पण है उसी का नतीजा है कि पिछले दिनों मा० प्रधानमंत्री जी ने भी अपने वक्तव्य में एशियाई खेलों में उत्तराखण्ड के योगदान को सराहा था।

उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि आपके जीवन मे शिक्षा जितना महत्व रखती है आज खेल भी उतना ही महत्व रखता है।खेलने से शरीर और मन तो स्वस्थ्य होते ही है साथ ही खेलने से अनुसाशन औऱ टीम भावना उत्पन्न होती है।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी,उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र जी,महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजेश ममगाईं जी सहित समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!