Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

सत्यापन न कराने वाले 06 लापरवाह मकान मालिकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की कार्यवाही, लगाया 60 हजार जुर्माना…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, पौड़ी।श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़फेरी, मजदूरों, छात्रों, बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आज दिनाँक 05.11.2023 को रविवार के दिन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर श्रमिकों एवं किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, छात्रों व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों में से 54 किरायेदारों, 61 मजदूरों एवं 12 रेड़ी ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन न करने वाले 06 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत रु0 10-10 हजार/- के चालान (कुल 60,000/- रूपये) माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये और सत्यापन अभियान के दौरान 25 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुये रू0 5,750 का जुर्माना वसूला गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!