पौड़ी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

धुमाकोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती  श्वेता चौबे के निर्देशन में आज दिनाँक 02.09.2023 को धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डिंडन, धुमाकोट में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों, संकेतों व यातायात चिन्हों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

साथ ही छात्र-छात्राओं के बालिग होने तक वाहन न चलाने एवं मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी/दण्डात्मक कार्यवाही के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!