यहाँ ओवर टेक करने के चक्कर में दो कांवड़यों की सड़क दुर्घटना में मौत……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर पीली नदी के पास एक वाहन को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सहित दो युवक सामने से आ रही रोडवेज बस के नीचे जा घुसे। जिसके चलते दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार मृतक आशीष पुत्र संजय कुमार (28) और राजीव (26) निवासी नगीना बिजनौर के रहने वाले थे। दोनों युवक बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे।

 

थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने जल्दबाजी में आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के चलते सामने से आ रही रोडवेज बस के नीचे जा घुसे। जिसमें दोनों युवकों की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!