Breaking News

आप आइसोलेट हैं तो घबराएं नहीं-फोन पर मिलेगी पूरी सहायता। डिम्पल पांडे व डॉक्टर अंकित कांडपाल की पहल ला रही रंग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। इस समय देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। ऐसे में जहां अस्पतालों में जगह नहीं और ऑक्सीजन के लिए भी लोग परेशान हैं ऐसे में हर इंसान खुद को असुरक्षित सा महसूस कर रहा है। अब घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं आप या आपका परिचित पॉजिटिव हैं और आइसोलेट हैं तो आपको संक्रमण से जल्द उभरने के लिए डॉक्टर की पूरी सलाह घर बैठे मिल सकेगी बस जरूरत होगी एक फोन करने की। इस नेक कामका बीड़ा हल्द्वानी के प्रमुख समाज सेवी डिम्पल पांडे ने उठाया है। आपको बता दें डिम्पल पांडे द्वारा लगातार शहर वासियों के लिए कोरोना से बचाओ हेतु जरूरी सामान जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क रूप से मुहैया कराया जा रहा है। अब पांडे द्वारा एक और नेक कार्य किया गया है। जिसमे कोई भी व्यक्ति घर से ही डॉक्टर की सलाह ले सकता है। इस नेक काम मे डॉक्टर अंकित कांडपाल ने डिम्पल पांडे का साथ दिया है। आपका डॉक्टर बस आपसे एक कॉल की दूरी पर होगा। कोरोना संक्रमित पीड़ित फोन या वीडियो कॉल पर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। खुद डॉक्टर अंकित कांडपाल भी लगातर कोरोना से इस लड़ाई में फ्रंट पर मोर्चा संभाले हुए हैं।


होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पीड़ित निःशुल्क डॉक्टर अंकित कांडपाल से मोबाइल नंबर 9557643737 पर सुबह 10 बजे से दिन 2 बजे तक वीडियो कॉल ओर टेली कॉल पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। वहीं डिम्पल पांडे ने बताया कि जो लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं वह सिर्फ एक कॉल करके कोरोना से संबंधित अपने सवाल डॉक्टर अंकित कांडपाल से पूछ सकते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!