Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत आखिर क्या हैं पूरा मामला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

संदिग्ध परिस्थितियों में  हुई एक युवक की मौत…

काशीपुर- काशीपुर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतक के चाचा और गांव के कुछ लोगों ने परिजनों पर ही उसकी हत्या करने का शक जताया है। मृतक के चाचा ने बताया कि परिजनों ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगाया है। आपको बता दें कि कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कालोनी, सुल्तानगढ़ निवासी रामकुंवर पुत्र मंगल सिंह ने बीती रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर गांव वालों को मिली। खबर मिलने पर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो बाउंड्रीवाल में लगे गेट पर अंदर से कुंडा लगा था

 

और घर के अंदर शोरगुल हो रहा था, जिस पर गांव के कुछ लोग दीवार कूदकर अंदर गए तो देखा कि मृतक के हाथ पीछे की ओर कपड़े से बंधे थे और उसका शव चारपाई पर पड़ा था। गांव के लोगों ने उसके हाथ खोले और मामले की सूचना पुलिस को दी।जानकारी देते हुए मृतक के चाचा सोनू और गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मृतक रामकुंवर को रविवार को उसके बहनोई ने जमकर मारा-पीटा था जिससे उसका एक हाथी टूट गया था। मृतक रामकुंवर ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने बहनोई के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

 

मृतक के चाचा ने बताया कि मृतक की बहन और उसका पति करीब 2 माह से मृतक के घर पर ही रह रहे थे। मृतक का आये दिन अपने बहनोई से झगड़ा होता रहता था। मृतक के चाचा सोनू और गांव के लोगों को शक है कि उसकी हत्या उसके बहनोई और उसके परिजनों ने की गई है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के बहनोई को हिरासत में ले लिया है। मृतक रामकुंवर कात्यायनी पेपर मिल में लोडर चलाने का काम करता था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!