Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

बस्ती वासियों के समर्थन में आये सामाजिक संगठनों के सहयोग-समर्थन का अदा किया धन्यवाद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रशंसा करते हुए बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने किया फैसले का स्वागत…..

हल्द्वानी-आज 5 जनवरी 2023 को सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली ने हल्द्वानी बनभूलपुरा बस्ती के हजारों परिवारों को राहत देते हुए 20 दिसंबर 2022 के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाई। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति हजारों बस्तीवासियों को राहत देने वाले इस फैसले का स्वागत करती है। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार व रेलवे को 1 माह के बाद 7 फरवरी को अपना पक्ष रखने का समय दिया है।

 

साफ है कि अभी भी कानूनी लड़ाई जारी है। बस्ती वासियों को अपना पक्ष मजबूती से सर्वोच्च न्यायालय में रखना होगा। साथ ही किसी भी तरह की ज्यादती के खिलाफ मुखर रहना होगा अन्यथा उनका अपने घरों को बचाने का संघर्ष कमजोर पड़ेगा।

 

बस्ती वासियों के समर्थन में जगह-जगह तमाम जन संगठनों और सामाजिक संगठनों के सहयोग-समर्थन के लिए बस्ती बचाओ संघर्ष समिति सभी का हार्दिक धन्यवाद अदा करती है। समिति आगे भी जरूरत पड़ने पर इसी तरह सहयोग-समर्थन की उम्मीद करती है। हम भरोसा दिलाते हैं कि जहां कहीं भी जनता के न्याय पूर्ण संघर्ष होंगे वहां हम जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!