Breaking News

सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत,अग्रिम कार्यवाही में जुटी पुलिस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(आरिश सिद्दीकी) इंडियन ऑयल डीपो के पास हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के

 

छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे। यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे कि अचानक लालकुआं से हल्द्वानी की

 

ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!