Breaking News

आखिर क्यों कालाढूंगी दुकान स्वामियों ने कहा? हमारे कालाढूंगी का नाम बदल दो साहब…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नाम बदल कर रख दिया जाये काला पानी,काला पानी की सजा हीं तो काट रहे है हम-दुकान स्वामी….

कालाढूंगी-(जुबैर आलम) मुख्य बाजार मे करीब 35 से 40 दिन हो गये , सड़कों का हाल, जलसंस्थान विभाग की पानी की लाइन डालने वालों ने इतना खराब कर दिया  कि आने जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ दुकान स्वामियों को इतनी धूल गंदगी व सड़कों के गड्ढों से जूझना पड़ रहा है

 

कि क्या बताया जाये वही जल संस्थान के रोड में लाइन डालने वाले कार्यकर्ताओं की इतनी लापरवाही चल रही है कालाढूंगी में, वार्ड के साथ-साथ हाईवे और मुख्य बाजार के हालात भी खराब कर के रख दिए गए हैं एक जगह का काम सम्भालता नहीं कि दूसरी जगह कार्य शुरू हो जाता है

 

जिसकी वजह से आमजन को अच्छी खासी दिक्कत, उठानी पड़ रही है दुकान स्वामियों ने तो यहां तक कह डाला कि साहब आप हमारे कालाढूंगी का नाम बदल दो यहां का नाम बदलकर काला पानी रख दो हम काला पानी की सजा हीं तो काट रहे है

और पढ़ें

error: Content is protected !!