Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

उफान भरे नाले में फंसी सवारियों से भरी बस, सवारियों की अटकी सांसे….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: त्तराखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है।

 

 

 

आलम यह है कि रोडवेज बस चालक ने उफनती नाले में बस को डाल दिया जहां नाले के अंदर पहुंचते हैं बस बंद हो गई जहां बस में बैठे सवारियों की सांसे अटक गई गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शेर नाले के दोनों ओर पुलिस के जवान मौजूद है लोगों को नाले पार नहीं करने की अपील कर रहे हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं। नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है।

 

 

बताया जा रहा है कि रविवार से शेर नाला में भारी पानी आ रहा है जिसके चलते आवागमन बंद है लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं वहीं पुलिस लोगों को नाले नहीं पार करने की गुहार लगा रही है लेकिन लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान पानी आने के दौरान नाले और नदियों को पार नहीं करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!