Breaking News

साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, एमयूवाई चौपाल से गांवों तक पहुंचेगी उद्यमिता की जानकारी हल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे, आठ कारतूस और 66 हजार रुपये बरामद नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा

ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, एमयूवाई चौपाल से गांवों तक पहुंचेगी उद्यमिता की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल/नैनीताल – ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन, भीमताल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत ‘एम.यू.वाई. चौपाल’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, क्षमता विकास, वित्तीय सहायता, उद्यम स्थापना और बाजार से जुड़ने की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए अतिथियों ने आईईसी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गांव-गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों एवं इच्छुक उद्यमियों तक पहुंचाएगी।

100 तक स्थानीय उद्यमियों ने किया प्रतिभाग

एम.यू.वाई. चौपाल में क्षेत्र के करीब 80 से 100 स्थानीय उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता, उद्यम स्थापना और मार्केट लिंकेज से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान स्थानीय उद्यमियों ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां भी साझा कीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, एनआरएलएम और ग्रामोत्थान योजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की और उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

नौकुचियाताल में भी पहुंची एम.यू.वाई. चौपाल

इसके बाद जनपद में संचालित एम.यू.वाई. चौपाल कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत नौकुचियाताल में किया गया, जिसमें 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां चौपाल की अवधारणा, नामांकन प्रक्रिया, स्थानीय जरूरतों का आकलन, विभिन्न व्यावसायिक अवसरों और बिजनेस आइडिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, क्षमता विकास और विपणन सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि एम.यू.वाई. चौपाल के माध्यम से उद्यमिता से जुड़ी सेवाओं और जानकारियों को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

अधिकारियों के अनुसार पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और इच्छुक उद्यमियों को नए व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में एनआरएलएम, REAP, RSETI, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, बीएमएम, एबीडीओ, आईपीआरपी, RSETI फैकल्टी और REAP के कर्मचारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!