Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

भारी बारिश ने चौबटिया के समीप स्थित भालू डैम को किया लबालब…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं रानीखेत के चौबटिया के समीप स्थित भालूडैम कृत्रिम झील को भी‌ लबालब देखा गया है। यहां जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। जिस कारण अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।

 

आपको बता दें भालू डैम एक कृत्रिम झील है। 1903 में ब्रिटिश शासकों ने इसे डैम के रूप में विकसित किया। चौबटिया और रानीखेत को तब यहीं से पानी की आपूर्ति होती थी। हालांकि चौबटिया के लिए अब भी यहीं से पानी की आपूर्ति की जाती है। भालू डैम में लगभग 500 मीटर लंबा और लगभग 50 मीटर चौड़ा देवदार का जंगल भी है। जिसे देववनी के नाम से जाना जाता है।

 

बांज, बुरांश और देवदार के घने जंगलों के बीच स्थापित इस डैम में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। वर्षों से इसे‌ विकसित करने की मांग होती रही है, लेकिन बहत्तर घंटे की बारिश‌ ने‌ डैम को पानी से विकसित कर दिया है जिस कारण यहां का मंजर देखने योग्य है।

 

वहीं राजकीय पालीटेक्निक कालेज चौनलिया की दिवार बारिश के चलते गिर गई है। जिसकी जानकारी कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!