नई दिल्ली- सरकारी तेल की कंपनियों की ओर से डीजल और पेट्रोल की कीमतों आज फिर उछाल आया है । डीजल के दामों में 18 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी की गयी तो वही पेट्रोल के दाम की कीमत 8 पैसे तक बढ़ा दी गयी । आपको बता दे कि शुक्रवार को 50 दिन के बाद पैट्रोल के दामों में बदलाव आया है ।
जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत कितनी है


आईओसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 71.07 81.46
कोलकाता 74.64 83.03
मुंबई 77.54 88.16
चेन्नई 76.55 84.53
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
एसएमएस के जरिए जानिए आपके शहर में पेट्रोल के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Skip to content











