Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

(सावधान) होटलकर्मी ने पर्यटक का नहाते हुए बनाया वीडियो, महिला ने मचाया शोर, मुकदमा दर्ज…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल सरोवरी नगरी नैनीताल उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है नैनीताल घूमने पहुंची एक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी महिला का बाथरूम में नहाते समय होटल के कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाने का मामले सामने आया है। पुलिस ने पर्यटक महिला की तहरीर के आधार पर लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी होटल कर्मी राहुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम को गाजियाबाद निवासी एक महिला पर्यटक अपने होटल कमरे के बाथरूम में नहा रही थी।

 

 

तभी उसने देखा कि वेंटीलेशन से कोई व्यक्ति मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। यह देख पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर जब महिला का पति व अन्य होटल कर्मी वहां पहुंचे, तो वह व्यक्ति घबरा कर वहां से भाग गया। महिला के पति ने तत्काल 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को शक के घेरे में गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

 

 

उधर, पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर और सीसीटीवी फुटेज से मिले तथ्यों के आधार पर लमगड़ा निवासी होटल कर्मी के खिलाफ धारा 354C के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह का कहना है कि आरोपी का सर्वेंट क्वार्टर और जिस कमरे मे महिला रह रही थी, दोनों आसपस थे।जब महिला नहाने गई, उस दौरान एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!