Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

66 विधानसभा विधायक पद के लिए मीना शर्मा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया आह्वान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से विधायक पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी रही पूर्व पालिका अध्यक्ष  मीना शर्मा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह केंद्र और राज्य की लंगडी बहरी और राज्य की जनता पर अनावश्यक उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में आगे आए  शर्मा ने कहा कि वह यूथ कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जी जान से समर्थन करेंगी

 

और उसको पूरा सहयोग करेंगी शर्मा यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत शाही प्रदेश महासचिव अंकुश गुंबर और महानगर अध्यक्ष संतोष  गुप्ता का अपने आवास पर फूल मालाएं पहनाकर एवं उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत कर रही थी इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मीना शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया

 

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा यूथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोफिया नाज अमित शर्मा फैजल खान कमलेश सहित अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!