Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

अलर्ट- 21 जुलाई को यहाँ रहेंगे स्कूल बंद, भारी बारिश की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश के कारण जगह जगह आपदा आई हुई है। भारी बारिश का अलर्ट भी जारी हुआ है। इसके मद्देनज़र 21 जुलाई को राज्य के तमाम जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है। अलर्ट को देखते हुए चमोली जिले में 21 जुलाई यानी गुरूवार को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। वहीं शासन- प्रशासन अलर्ट को लेकर मुस्तैद है।जारी आदेश में लिखा है

 

कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21.07.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत दिनांक 21.07.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

 

बताया जा रहा है कि चमोली में बारिश का दौर जारी है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे चमोली जिले के घांघरिया में लैंडस्लाइड की सूचना मिली। लैंडस्लाइड आबादी के क्षेत्र में नहीं हुआ है। हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को रोका गया है। लगातार नदियों के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। हेमकुंड धाम जाने वाले रास्ते में कोई दिक्कत नहीं है। रास्ते के दूसरी तरफ यह घटना हुई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!