Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

श्री नंदा देवी महोत्सव २०२२ जिसे इस वर्ष १सितंबर से ७ सितंबर तक श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित किया जाएगा ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- महोत्सव के १२० वे वर्ष में सभा की समिति द्वारा कदली वृक्ष का चयन किया गया है।इस वर्ष ज्योलिकोट देवी मंदिर से श्री नारायण सिंह बरगली के निवास से दो कदली वृक्ष २सितंबर को नगर भ्रमण के बाद मां नयना देवी मंदिर लाया जाएगा। नारायण सिंह बरगली नैनीताल नगरपालिका के सभासद दीपक बरगली के चाचा है।२सितंबर को ज्योलिकोट में २१फलदार पौधे भी रोपित किए जायेंगे जिसे यशपाल रावत द्वारा १९९१ से २१पौधे प्रदान किए जाते रहे है।

श्री रामसेवक सभा के तरफ से कदली चयन में अध्यक्ष मनोज साह ,भुवन बिष्ट ,बिमल चौधरी ,राजेंद्र बजेठा ,हीरा सिंह ,सानू साह तथा ज्योलिकोट मंदिर समिति की तरफ से पूरन कांडपाल विनय गुरुरानी नंदन सिंह बोरा श्याम सिंह बरगली गणेश साह ,कुंदन लाल वर्मा शामिल रहे । महोत्सव में लोक पारंपरिक कलाकारों द्वारा कदली से मूर्ति निर्माण किया जाएगा।

 

मान्यता है कि कदली देव गुरु बृहस्पति के प्रिय भगवान विष्णु के वास ,पवित्र तथा पारिस्तिथिक रूप से गलनसील है । श्री रामसेवक सभा द्वारा २४ जुलाई को सामूहिक पार्थिव पूजन किया जा रहा है इच्छुक श्रद्धालु पार्थिव पूजन हेतु रामसेवक सभा से संपर्क कर सकते है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!