Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त, कई मार्ग बंद, जगह-जगह जल भराव….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी- उत्तराखंड में बीती रात से भारी बारिश लगातार जारी है। कुमाऊं में शहरी औार पहाड़ी इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। पिथौरागढ़ में बारिश से दवालीगाड़ का लोहे का पुल खिसककर हट गया है। मुनस्यारी में आइटीबीपी कैंप के पास दरकोट मार्ग में दरार आ चुकी है, जिससे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बागेश्वर के पिंडारी मोटर मार्ग सोंग कस्बे के पास करीब 100 मीटर बह गई है।

 

एक पैदल पुलिया भी गांव को जोड़ने वाली बह चुकी है। इसके अलावा मुनस्यारी और धारचुला मार्ग पर कई जगह रास्ते भी भूस्खलन के चपेट में आए हैं। कपकोट से मुनार में पुलिया टूट गई है। वहीं सूपी मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया है। इसके अलावा कई दुकानों में मलबा घुस गया है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह से भारी बरसात के बीच तेज बादल कड़कने से लोग भयभीत नजर आए। लोग घरों में दुबके हुए हैं आपको बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने आज एहतियातन छुट्टी घोषित की है।

इधर हल्द्वानी में जगह-जगह सड़क पर वाहन धंसे हुए हैं और पूरा शहर जलमग्न नजर आ रहा है। इधर शहर में सीवर और गैस लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जो लोगों के जी का जंजाल बन चुका है। सही से भरान न होने के चलते कई वाहन धंस चुके हैं। बता दें लोगों ने पहले ही मानसून सीजन में इन कार्यों पर रोक लगाने की मांग की थी मगर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया नतीजतन आलम यह है कि अब बीच शहर की सड़कें धंस चुकी हैं, गंदगी का अंबार लगा है और वाहन इन सड़कों पर धंस चुके हैं।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!