Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

दर्दनाक हादसे में हुई तीन युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-उत्तराखंड के बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू में बाइक और कंबाइन की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

बता दें कि बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू निवासी राजेंद्र सिंह और बलदेव सिंह अपने दोस्त अमनदीप को ग्राम धूरियां स्थित इंटर कॉलेज से लेकर घर जा रहे थे कि घर के समीप राजेंद्र सिंह की बाइक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गये जहां परिजनों ने घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।जहां चिकित्सक आकांक्षा सैनी ने अमनदीप और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया,

 

वही गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही उपचार के दौरान बलदेव सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कंबाइन और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!