काशीपुर (सुनील शर्मा) अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस पर राईजिंग फाउंडेसन ने एक नई सोच के साथ नारी शक्ति जागरूकता अभियान चलाया स्कूटी रैली निकाल कर।शहर के तमाम महिलायें इसकी हिस्सा बनी। रैली को प्रायोजित किया हीरो मोटोकॉर्प मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज काशीपुर ने महिला शक्ति जिंदाबाद , नारी एकता ज़िंदाबाद नारे के साथ मेयर उषा चौधरी जी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।जहां निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी बन्धु उपस्थित थे।रैली वापसी निगम परिसर पहुँची जहाँ S.H.G द्वरा बनाये हुए समान का स्टाल का उद्घाटन हुआ फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ दीप प्रज्वलित कर ।जो उपस्थित चीफ गेस्ट शायरा बनो,गीतिका जोशी ,मेयर ,ऊषाचौधरी,सिटी मैनेजर शांता गुरुरानी जी के द्वारा आकांक्षा ठाकुर हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटी बचाओ ,एसिड अटैक,बालका शिक्षा,महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा ,आदि को अपने शब्दों और भावनाओं के द्वारा प्रस्तुति किया।जिसका सभी ने सराहना किया।काशीपुर रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति के सम्मान व जागरूकता अभियान स्कूटी रैली का स्वागत प्रतिष्ठान के स्वामी अर्पित मेहरोत्रा एवं प्रबंधक सुरेश माहेश्वरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर महिलाओं के सम्मान के लिए उनका उत्साह वर्धन बढ़ाया कार्यक्रम में अर्पित मेहरोत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती नवदीप मेहरोत्रा ने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति का दिन है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं को हर कदम में आत्मनिर्भरता के साथ आज महिलाएं पुरुष प्रधान से आगे चल रही है उन्होंने कहा कि सरकार को भी महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं धरातल पर योजनाएं चलानी चाहिए। स्वागत कार्यक्रम में मोनिका मेहरोत्रा अर्चना भारती विनोद शर्मा होंडा सपना बेस वाह मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

Skip to content











