रुसी हमले के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा, रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का पुतला दहन कर दर्ज कराया विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर ने शहर के अम्बेडकर पार्क में एक सभा की और रुसी साम्राज्यवाद का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मोर्चे से जुड़ी विभिन्न यूनियनों एंव संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने भागीदारी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक समय सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन सोवियत संघ के विघटन के बाद स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विकसित हुआ।

रूसी साम्राज्यवादियों द्वारा 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर भीषण हमला बोल दिया गया है।इस हमले में अब तक सैंकड़ों निर्दोष नागरिकों की असमय ही दर्दनाक मौत हो चुकी है ,हजारों लोग घायल हो चुके हैं ।इस यद्ध के कारण अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं । युद्ध की विभीषिका से यूक्रेन की मजदूर -मेहनतकश  जनता ही सर्वाधिक पीड़ित है।  यह युद्ध रूसी साम्राज्यवादियों और अमेरिकी -ब्रिटिश साम्राज्यवादियों द्वारा नीत पश्चिमी साम्राज्यवादियों की यूक्रेन पर अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर आपसी होड़ /प्रतिद्वंद्विता  और काली करतूतों की ही उपज है

 

यूक्रेन के पतित शासक साम्राज्यवादियों के इस खेल में मोहरा बन रहे हैं ।और इसी कारण यूक्रेन टूट फूट और बर्बादी का शिकार हो रहा है ।इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि अमेरिकी साम्राज्यवादी रूस की ठीक सीमा तक  नाटो के झंडे तले अपनी सैन्य तैनाती करना चाहते हैं जबकि रूसी साम्राज्यवादी ऐसा नहीं होने देना चाहते। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत वापस लाने में भारत सरकार द्वारा की जा रही हीलाहवाली अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। केन्द्र की मोदी सरकार के लिए यूक्रेन मे फंसे हजारों भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के स्थान पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण बना हुआ है।

श्रमिक संयुक्त मोर्चा रूसी साम्राज्यवादियों द्वारा यूक्रेन पर किये गये उक्त हमले को अन्यायपूर्ण युद्ध मानता है ,इस युद्ध को  मानवता के विरुद्ध नृसन्स  अपराध घोषित करता है और तत्काल इस युद्ध को समाप्त करने की मांग करता है। रूसी मजदूर वर्ग समेत समस्त  रूसी जनता  से अपील करता है कि इस युद्ध में यूक्रेन की पीड़ित मजदूर -मेहनतकश जनता के साथ में भाईचारा कायम कर रूसी सरकार को इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तत्काल समाप्त करने को बाध्य करे और इस हेतु सड़कों पर उतरे ।रूस समेत दुनिया भर में इस अन्यायपूर्ण युद्ध का विरोध कर रहे मजदूरों -मेहनतकशों को क्रांतिकारी सलाम पेश करता है।

 

और इस युद्ध के विरोध में भारत में भी क्षमतानुसार प्रतिरोधी संघर्ष खड़ा करने का संकल्प लेता है। मोर्चा भारत सहित दुनिया के मजदूर वर्ग और आम जनता का आह्वान करता है कि यूक्रेन पर थोपे गये सम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ यूक्रेन की मजदूर -मेहनतकश जनता के पक्ष में उठ खड़े हों और पूरी ताकत से इस युद्ध का विरोध कर अपने अपने शासकों को इस युद्ध को समाप्त कराने को विवश करे। कार्यक्रम में श्रमिक संयुक्त मोर्चा, मजदूर सहयोग केन्द्र, इंकलाबी मजदूर केन्द्र, भाकपा(माले),सीपीआई, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, समता श्रमिक दल,इनटरार्क मजदूर संगठन (पंतनगर) भगवती श्रमिक संगठन(माइक्रोमैक्स), यजाकी वर्कर यूनियन, राने मद्रास यूनियन, वेहराँक यूनियन, नैस्ले यूनियन, एरा श्रमिक संगठन, आदि यूनियनों व संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने भागीदारी की।

 

मोर्चा मांग करता है कि — रुसी साम्राज्यवादी यूक्रेन पर छेडे गये युद्ध को तत्काल बंद करें। युद्ध नही शान्ति चाहिए। साम्राज्यवादी युद्ध मुर्दाबाद। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को तत्काल घर वापस लाये। अमरीका सहित पश्चिमी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद। रुसी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद। अमरीका सहित पश्चिमी साम्राज्यवादी यूक्रेनी सरकार को हथियार व अन्य युद्ध सामग्री भेज युद्ध को भड़काना बंद करें। नाटो को तत्काल विघटित करो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!