Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

पूर्व विधायक नारायण पाल बोलें जहां बुलाया वहां पहुंचा लेकिन कांग्रेस ने की अनदेखी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज विधानसभा सीट से रह चुके हैं विधायक

कांग्रेस के आला नेताओं में शुमार है नारायण पाल

टिकट न मिलने से नाराज़ है नारायण पाल

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सितारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नारायण पाल के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया, जब कांग्रेस ने सितारगंज विधानसभा सीट से दावेदारी पेश करने वाले पूर्व विधायक नारायण पाल को टिकट नहीं दिया। इस बात से खफा नारायण पाल ने अपनी आप बीती सुनाई। उन्होंने कहा कि की मै कांग्रेस का सचा सिपाही हूं, मुझे पार्टी ने जहां बुलाया वहां पहुंचा, लेकिन कांग्रेस ने मुझे अनदेखा कर दिया।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की है, उससे लगता है जमीनी स्तर से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने किसानों, पीड़ितों, मजदूरों सहित हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम किया है। पार्टी ने जहां बुलाया वहां पहुंचा लेकिन कांग्रेस ने मेरी अनदेखी की है। आपकों बता दें कि नारायण पाल सितारगंज विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ें थे। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त दी थी।

 

उस दौरान उन्हें कांग्रेस की सरकार में विधानसभा आश्वासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।उसी समय से पूर्व विधायक नारायण पाल कांग्रेस के साथ हो गये थे।इन विधानसभा चुनावों में उन्होंने सितारगंज विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस से टिकट दिए जाने की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस ने नवजेत सिंह को इस विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बात से नाराज़ पूर्व विधायक नारायण पाल खासे दुखी हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!