Breaking News

घंटों इंतजार करने के बाद नम आंखों के साथ मायूस होकर अपने घरों को लौटे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

https://youtu.be/TQq6_uJ1am8

कोई सामान का वितरण न होने से बन गया अफरा तफरी का माहौल

मौके पर पहुची पुलिस ने संभाला मोर्चा

शिविर में ग्रामीणों को भारी फजीहत करना पड़ा सामना

लालकुआं-(ज़फर अंसारी) निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर में मंगलवार को श्रम विभाग द्वारा लगे शिविर में ग्रामीणों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा सुबह 10:00 बजे से आयोजित होने वाले शिविर में ग्रामीण सुबह 6 बजे से ही पहुंच गये लेकिन श्रम विभाग द्वारा दोपहर 3 बजे तक भी कोई सामान का वितरण नहीं किया जिसे अफरा तफरी का माहौल बन गया वही शिविर में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जगह-जगह स्थानों पर नाम लिखने को कहा गया

 

तो जिसके बाद जिसको जो मौका मिला वही नाम लिखाने चला गया जिससे अफरातफरी और भगदड़ का माहौल बन गया इस दौरान मौके पर पहुची पुलिस ने मोर्चा संभाला वही देखा जाये तो प्रशासनिक व्यवस्था कही दिखाई नहीं दी प्रशासन का सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आया श्रम विभाग का यह तुगलकी फरमान लोगों पर भारी पड़ेगा इसका अंदेशा पहले से ही था क्योंकि श्रम विभाग द्वारा कोई ठोस कार्ययोजना सामान वितरण की नहीं बनाई गई थी इस बीच मौके पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने लोगों को समझाने की लाख कोशिश करते रहे लेकिन लोगों में जबरदस्त जनाक्रोश जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी दिखाई दिया।

 

इधर ,,इस मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि हम लोग सुबह 6 बजे से शिविर में आ गये थे उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना दी गई कि मंगलवार को श्रम विभाग द्वारा सामान दिया जायेगा लेकिन शिविर में श्रम विभाग के अधिकारी नही पहुंचे जिसे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है घंटों इंतजार करने के बाद नम आंखों के साथ मायूस होकर अपने घरों को लौटे। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा 300 लोगों को सामान बांटा जाना था लेकिन सूचना मिलने के बाद भीड़ अधिक ज्यादा हो गई है उन्होंने कहा कि जल्दी लोगों को उनका सम्मान दिया जाएगा जिसके लिए  नाम लिखे जा रहे है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!