Breaking News

वोटिंग मशीन रखकर आम लोगो को वोटिंग करने के लिए किया जा रहा प्रेरित,,नए युवा वोटरों में भी बनी हुई बड़ी दिलचस्पी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आम जनमानस को वोटिंग करने की दिखाई प्रतिक्रिया

नए युवा वोटरों में भी बनी हुई बड़ी दिलचस्पी

लालकुआं-(ज़फर अंसारी) एक ओर जहां चुनाव नजदीक आ गया है वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग के द्वारा सभी तहसीलों में वोटिंग मशीन रखकर आम जनमानस को वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही लालकुआं तहसील में वोटिंग मशीन लगाकर वहां आ रहे सभी आम जनमानस को वोटिंग करने की प्रतिक्रिया दिखाई जाती है और वोट करना सिखाया जा रहा है

 

जिसे लेकर नए युवा वोटरों में बड़ी ही दिलचस्पी बनी हुई है वही वोटिंग मशीन के द्वारा उन्हें यह स्पष्ट किया जा रहा है कि वह जिस को वोट देते हैं उनका वोट उसी को जाता है। इसके लिए ईवीएम मशीन साथ ही एबीएम पेड भी लगाया जा रहा है जिससे कि वोटर अपना बहुमूल्य वोट देने के बाद 7 सेकंड तक उसकी फोटो इवेंट में देख सकेंगे जिससे कि उनकी यह संतुष्टि होगी उन्होंने जिस को वोट दिया वह उसी को गया है। जिससे कि वोटरों के मन में असंतोष न व्याप्त हो‌। साथी वोटिंग के कार्य में पारदर्शिता साफ रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!