रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हमारे देश के शहीद उधम सिंह जी की जयंती के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा के कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वक्ताओं ने अपनी बात को रखा। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार 4 साल की अवस्था में जलियांवाला कांड को देखकर शहीद उधम सिंह जी ने अपने सीने में जनरल डायर से बदला लेने की ठानी और देश हित में जनरल डायर को गोली मारकर जलियांवाला कांड की शहादत का बदला लिया आज के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेते हुए देश हित में एकजुट होकर देश के अंदर आतंकवाद फैलाने वालों एवं राष्ट्र की मुर्दाबाद करने वाले टुकड़े टुकड़े गैंग से देश को मुक्त करने के लिए आगे आना होगा आज के परिवेश में समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए देश के सभी नौजवानों को एकजुट होना होगा प्रेरणा लेने का आवाहन किया। भाजपा नेत्री श्वेता तिवारी भी आज के भाव को शहीद उधम सिंह से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने के लिए आह्वान किया अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद बबलू सागर आज के युवाओं को शहीदों के बारे में जानकारी नहीं है किस प्रकार से इन शहीदों ने हमें आजादी दिलाई इसकी जानकारी होनी चाहिए शहीद उधम सिंह जी से प्रेरणा लेकर सतत कार्य देश हित में करते रहेंगे । इस दौरान गोविंद शर्मा मदन शर्मा हरीश दीपक राठौर सनी जी के गंगवार संजय हालदार दीपक अर्जुन सिंह चंदन सक्सेना दीपक पुंसी अमित सरकार आकाश राजपूत राजा भारद्वाज मनोज गंगवार आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Skip to content











