सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल वाहन ने मार दी बाइक को टक्कर दोनों गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र में शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की  मौत हो गई जबकि उसका साथी  दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। आपको बता दे महुआखेड़ा गंज में शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान काशीपुर लाते समय अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी पंकज को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!