रुद्रपुर की अधिकांश बस्तियों में जमकर फल फूल रहा है कच्ची शराब का धंधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (पुलिस की नाक तले घरों में परोसी जा रही है कच्ची शराब)-(आला पुलिस अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी नशे का कारोबार जोरों पर) रुद्रपुर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी शहर में कच्ची शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। हैरानी इस बात है कि पुलिस की सतर्कता के बाद कच्ची शराब माफिया अपने घरों में इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। आपकों बता दें कि रुद्रपुर की अधिकांश बस्तियों जैसे रम्पुरा, सुभाष कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा,अटरिया रोड़ पर कच्ची शराब के कारोबारी जमकर इस धंधे को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। आपकों बता दें कि कुमाऊं के डीआईजी निलेश आनंद भरणे और जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। वही पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटी है। इस सबके बावजूद भी शहर में कच्ची शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है।शहर की सुभाष कॉलोनी जहां दो दो पुलिस चौकिया  स्थापित हैं, इसी कालौनी के कुछ घरों में कच्ची शराब परोसने का धंधा जोरों पर है। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की नारायण कालौनी,ढाल सहित अन्य स्थानों पर कच्ची शराब का कारोबार खुलेआम किया जा रहा है।उदय प्रभात समाचार पत्र की टीम ने बीती रात कुछ ऐसे ही क्षेत्रों का दौरा किया जहां शराब पिलाने का दौर जारी था। आपकों बता दें कि रुद्रपुर की सुभाष कालोनी में एक महिला शराब तस्कर अपने घर से ही कच्ची शराब की तस्करी करने में जुटी थी।जब हमारी टीम ने उस महिला से पूछा तो उसके पास किसी प्रकार की अनुमति है, तो वह आग बबूला हो उठी। वही उस महिला ने टीम पर ही उल्टे-सीधे तर्क गढ़ डालें। बता दें कि महिला के घर से कुछ ही दूरी पर दो पुलिस चौकियां स्थापित हैं। जिसमें बाजार पुलिस चौकी और आदर्श कालोनी पुलिस चौकी शामिल हैं। इसके बावजूद भी यहां कच्ची शराब का कारोबार खुलेआम पनप रहा है। इसके अलावा थाना ट्रांजिट कैंप की अधिकांश बस्तियों में कच्ची शराब का कारोबार जमकर पैर पसार रहा है। वही अगर बात करें रम्पुरा क्षेत्र की तो यहां भी घरों से कच्ची शराब का कारोबार जोरों पर है। हैरानी इस बात है कि रम्पुरा क्षेत्र रुद्रपुर कोतवाली के ठीक सामने हैं, और इसी क्षेत्र में रम्पुरा चौकी भी है। वही सूत्रों की मानें तो यहां यह कारोबार दो पुलिस कार्मिकों की देखरेख में किया जाता है। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रम्पुरा में कच्ची शराब के अलावा अन्य मदक पदार्थों की तस्करी भी की जाती है।इस मामले में चौकी में दो पुलिस कार्मिकों का पूरा सहयोग इन तस्करों है। हालांकि उस व्यक्ति ने उन पुलिस कार्मिकों का नाम तो नहीं बताया लेकिन सवाल यह है कि जिस तरह रुद्रपुर नशे की बेड़ियों में जकड़ा हुआ, उसे निजात दिलाने वाले कुछ पुलिस कर्मी आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश की धज्जियां उडा रहें हैं।जो जांच का विषय है। सूत्रों की मानें तो इन तस्करों को पुलिस की हर कारवाई की जानकारी पहले ही मिल जाती है। जिससे यह लोग पुलिस के शिकंजे में आने से बच जाते हैं। वही सूत्रों का कहना है कि नगर की अधिकांश बस्तियों में होने वाले इस कारोबार से समाज की युवा पीढ़ी नशे के शिकंजे में जकड़ रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!