शहर की पाश कालौनी में दो पक्षों में जमकर चलें लाठी डंडे  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम सलीम खान) रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक पाश कालौनी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चलें। नगर की गांधी कालोनी वार्ड 27 में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वही एक पक्ष तलवारें और लोहे की रॉड लेकर दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गया। जानकारी के मुताबिक सीर गोटियां और गांधी कालोनी के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीर गोटियां के युवक हाथों में लोहे की रॉड और लाठी डंडे लेकर गांधी कालोनी के छत्तरी चौक पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के युवकों पर हमला बोला दिया। जिसमें बाद दूसरा पक्ष भी घरों से तलवार और लाठी डंडे लेकर उन पर हमलवार हो गया। यह देख वहां भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। आरोप है कि सीर गोटियां के युवकों ने गांधी कालोनी में घरों में घुसकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें कुछ महिलाओं को चोटे आई है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड वासियों से मामले की जानकारी ली। एक पक्ष ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!