अब महिलाओं ने संभाली कच्ची शराब की तस्करी की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (पुलिस ने एक महिला को 35 पाऊच कच्ची शराब के साथ किया गिरफतार) शान्तिपुरी  बिदुखत्ता चौकी पुलिस ने एक महिला को 35 पाऊच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। शातिपुरी के पास हाट कालिका मंदिर से बिदुखत्ता चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच दिनों के भीतर कई हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वही मुखबिर की सूचना पर बिदुखत्ता चौकी पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली, कि एक महिला कच्ची शराब बेच रही है। इस पर पुलिस ने पार्वती देवी निवासी शान्तिपुरी  बिदुखत्ता को 35 पाऊच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम में बिदुखत्ता चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी, सिपाही दयाल नाथ, महिला सिपाही निर्मला शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!