Breaking News

आप नेता दीपक बाली बोलें नये जिले बनाने की घोषणा से विपक्षी दल बौखलाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- (एम सलीम खान) (काशीपुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा आप जनहित मुद्दों को लेकर गंभीर) काशीपुर आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि लगभग देश की आजादी के समय से ही काशीपुर को जिला बनाने की मांग यहां के निवासी कर रहे हैं। लेकिन काशीपुर की जनता की इस मांग को किसी भी दल की सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढी दलों ने काशीपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दीपक बाली ने अपने रामनगर रोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि भाजपा पिछले चार चुनावों केवल जिले के मुद्दे पर जीती, लेकिन हर बार काशीपुर की जनता को जिले के नाम पर निराशा के गर्त में धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि काशीपुर ऐसा शहर है जो जिला बनाए के सभी मानकों की परिधि में आता है। यहां की जनता चाहती है कि काशीपुर को जिला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अरविन्द केजरीवाल ने आप की सरकार बनते ही तीस दिनों के अन्दर नये जिले बनाने की घोषणा की है तब से विपक्षी दलों की तरफ से बायनबाजी के दौर शुरू हो गये है। केजरीवाल की इस घोषणा के बाद विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसका मुख्य कारण यह है कि विपक्षी दल इस बात को अच्छी तरह जानते है कि केजरीवाल जो कहते हैं उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं।इस दौरान आप जिलाध्यक्ष मुकेश चावला,अभिताभ सक्सेना,ऊषा खोकर आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!