Breaking News

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक दर्जन से अधिक ढाबों और होटलों के काटे चालान,पुलिस को देख शराब के शौकीनों में मची अफरातफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोतवाल धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिडकुल ढाल में संचालित होटलों और ढाबों पर एका एक छापेमारी कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस जब इन होटल और ढाबों में छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां वहां जमकर जाम छलक रहें थे। पुलिस को देख शराब के शौकीनों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देख शराब में डूबे लोग वहां से भाग खड़े हुए। वही पुलिस ने होटल और ढाबों के संचालकाें पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए भविष्य में होटलों और ढाबों में शराब पिलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एस एच ओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से यहां संचालित होटलों और ढाबों में शराब पिलाने की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन होटलों और ढाबों का चालान किया है। वही उन्होंने भविष्य में शराब पिलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।इस दौरान एस आई मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!