रुद्रपुर (एम् सलीम खान) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 नव विवाहिताओं को दिया आशीर्वाद, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में लघु उद्योग व्यापार मंडल एवं सर्वे समाज कल्याण समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह में 24 युवक युवतियों विवाह के बंधन में बंधे,इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया ,इस दौरान सीएम धामी के वहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व में कन्या दान से बड़ा बड़ा दान नहीं है, वही उन्होंने नव दुल्हो और दुल्हनों को अपना आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की

Skip to content











