आबादी में बढ़ी गुलदार की दस्तक, शाम ढलते ही घरों से निकलने से डर रहे लोग

कोटद्वार – जंगल से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की लगातार बढ़ती आवाजाही से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हो गए हैं कि शाम ढलते ही गुलदार रिहायशी इलाकों में घूमता नजर आ रहा है। बदरीनाथ मार्ग स्थित मनोहर नगर में कई बार गुलदार घरों के मुख्य गेट तक पहुंच … Read more

कोटद्वार के दीपक कुमार मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत, सुनवाई जारी……..

कोटद्वार- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में कोटद्वार के चर्चित विवाद मामले में सुनवाई के दौरान फिलहाल किसी भी पक्ष को राहत नहीं मिली है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च तक के लिए जारी रखी है। सुनवाई के दौरान दीपक कुमार की ओर से दलील दी गई कि उनके द्वारा … Read more

बुजुर्ग दुकानदार की ढाल बने दीपक, अब खुद आर्थिक संकट में

कोटद्वार- कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करना दीपक कुमार को इस कदर भारी पड़ जाएगा, उन्होंने सोचा नहीं होगा. उत्तराखंड का कोटद्वार पिछले कुछ समय से खबरों में है। बजरंग दल से जुड़े लोगों ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार से उनकी दुकान का नाम बदलने को कहा. दीपक ने बजरंग दल वालों का … Read more

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: दीपक पर FIR को लेकर सियासी घमासान, हरीश रावत बोले—जिसे सम्मान मिलना था, उसी को आरोपी बना दिया

कोटद्वार- कोटद्वार में गणतंत्र दिवस के दिन एक मुस्लिम व्यापारी की दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द को लेकर हुए विवाद में दर्ज एफआईआर ने अब राजनीतिक और सामाजिक बहस को तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला … Read more

71वां गढ़वाल कप: 16वीं गढ़वाल राइफल और स्ट्राइकर हरियाणा का विजय शंखनाद, सेमीफाइनल लाइनअप हुआ तय……

कोटद्वार (कण्वनगरी)। स्व. शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 71वां गढ़वाल कप के पांचवें दिन फुटबॉल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सांसें थाम देने वाले मुकाबलों में 16वीं गढ़वाल राइफल और स्ट्राइकर हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दर्शकों की भारी मौजूदगी और मैदान में गूंजते शोर … Read more

राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगी कोटद्वार की बेटियाँ, ग्वालियर में दिखाएँगी हॉकी का दम….

कोटद्वार – कोटद्वार के खेल जगत के लिए यह गर्व और उल्लास का क्षण है। नगर की तीन होनहार बालिकाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा के बल पर उत्तराखंड की राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये खिलाड़ी 2 से 7 जनवरी तक ग्वालियर (मध्य … Read more

कोटद्वार में होगी उत्तराखंड की सबसे बड़ी अग्निवीर भर्ती रैली, 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल….

कोटद्वार – भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) लैंसडाउन ने अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह भर्ती रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आयोजित की जाएगी। … Read more

दीपावली की रात बावर्ची रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान राख….

कोटद्वार – दीपावली की रात कोटद्वार-निंबूचौड़ मार्ग पर सिम्मलचौड़ के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के इलाके में … Read more

वन्यजीव सप्ताह पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व में चला व्यापक स्वच्छता अभियान….

कोटद्वार – वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन के अंतर्गत रामगंगा बांध, कालागढ़ में एक दिन का व्यापक स्वच्छता अभियान बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में पाखरौ रेंज, सोनानदी रेंज और कालागढ़ रेंज के वनकर्मी, वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र … Read more

कोटद्वार में एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से रखी 21 मांगों की सूची….

कोटद्वार – गढ़वाल अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत की। ज्ञापन में एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती में आरक्षण, टीईटी बाध्यता समाप्त करने, पदोन्नति में आरक्षण लागू करने, छात्रवृत्ति की सरलीकरण, और कोटद्वार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन … Read more