जिला योजना समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए पार्षद सलमान सिद्दीकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद सलमान सिद्दीकी जिला योजना समिति, नैनीताल के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र जारी किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

पार्षद सलमान सिद्दीकी ने इस उपलब्धि पर सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से उन्हें यह नई जिम्मेदारी और सम्मान प्राप्त हुआ है। जिला योजना समिति का सदस्य निर्वाचित होना उनके लिए गर्व की बात है और साथ ही जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने का अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा कि जनहित, क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

पार्षद सलमान सिद्दीकी ने इस जिम्मेदारी के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनसेवा और विकास के कार्यों में उनका सहयोग एवं विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!